जायदाद हड़पने के लिए हैवान बना पोता, बूढ़ी दादी को बेरहमी से कुत्ते से कटवाया, महिला आयोग ने दर्ज करवाई एफआईआर | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

जायदाद हड़पने के लिए हैवान बना पोता, बूढ़ी दादी को बेरहमी से कुत्ते से कटवाया, महिला आयोग ने दर्ज करवाई एफआईआर | New India Times

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बुजुर्ग महिला को कुत्ते से कटवाने का मामला सामने आया है। अपनी बूढ़ी दादी को उसके ही पोते ने प्रोपर्टी हड़पने के लिए बेरहमी से कुत्ते से कटवाया। मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी विनोद नगर की रहने वाली महिला पोते से डरी हुई थी और उसने 20 जनवरी को डीसीडब्ल्यू की 181 हेल्पलाइन पर फोन किया, जिसके बाद एक टीम उसके घर पहुंची और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में उसकी मदद की। डीसीडब्ल्यू के अनुसार, महिला को अपने पोते से लगातार प्रताड़ित होना पड़ रहा है। आरोप है कि महिला का पोता मना करने के बाद भी कुत्ते को घर में रखता है। उसे काटने के लिए बार बार उकसाता है। 13 जनवरी को पोते ने उस पर कुत्ते से हमला करा दिया ‘शिकायत पर सीडब्ल्यू की टीम ने बुजुर्ग के घर का दौरा किया। महिला के हाथ पर कुत्ते के हमले के गंभीर निशान थे। उसने हमले के लिए पोते को जिम्मेदार ठहराया। डीसीडब्ल्यू टीम तुरंत बुजुर्ग महिला को कल्याणपुरी पुलिस स्टेशन लेकर गई और उसके पोते के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 289 (पशु के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह संपत्ति विवाद का मामला है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों का ब्योरा और मामले में 31 जनवरी तक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट देने के लिए पुलिस को कहा गया है. महिला आयोग की अध्यक्ष ने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायती पत्र देकर एफआइआर दर्ज कराई है। इसके साथ ही सोमवार को पुलिस को नोटिस जारी कर आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने के संबंध में जवाब मांगा है। महिला आयोग का कहना है कि अब तक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार क्यों नहीं किया है और दादी की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष ने अपने ट्वीटर के जरिए पुलिस को नोटिस भेजे जाने की जानकारी साझा की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.