कोविड संक्रमण से बचाव के लिए क्या- क्या करना है ज़रूरी | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए क्या- क्या करना है ज़रूरी | New India Times

कोविड संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा हैं। जरुरी है कि पूरी सतर्कता और सावधानी बरतकर इससे बचा जाए। छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाकर आप भी संक्रमण से बच सकते हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ जरूरी दिशा निर्देश आम जनमानस के लिए जारी किए गए हैं।

सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ा है। ऐसे में जरूरी है की आप सभी कोविड नियमों का पालन करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनमानस को यह सलाह दी जाती हैं कि वर्तमान में फैल रहे संक्रमण को फैसले से रोकने के लिए निम्न उपायों का धर्मनिष्ठा से पालन करें। जिसमें अपने नाक व मुँह को अच्छे मास्क से ढँक कर रखें, दिन में कई बार नमक व विटामिन सी, जैसे- नींबू, मौसमी, संतरा इत्यादि डालकर गरारे करें, लोगों से कम से कम मिलें, सामाजिक दूरी को बनाए रखें। किसी वस्तु, सब्जी, दूध के पैकेट इत्यादि को पोटैशियम परमैग्नेट से डी-संक्रमित करके ही छुएँ और उसका प्रयोग करें, बार-बार साबुन से हाथ धोएं तथा मुँह व नाक को हाथ से न छुएं। यह संक्रमण गले व नाक में तेजी से बढ़ता हैं। अत: गले में दर्द, ज़ुकाम, सरदर्द, बुख़ार इसके सामान्य लक्षण हैं। ऐसे में बाम, प्लेनबाम डालकर बफारा, इन्हेलेशन या भाप लें। उपरोक्त बताई गई विधि को अपनाकर आप इसके फ़ैलाव प्रसार को रोकने में सहायक हो सकते हैं।
संक्रमित होने पर घबरायें नहीं, बल्कि सरकार द्वारा दी जा रही नि:शुल्क दवा तुरंत प्रारंभ कर दें, जो आपको घर में ही उपलब्ध कराई जायेगी। आवश्यकता होने पर कोविड कंट्रोल रूम के इन फ़ोन नंबरों 7269039532, 7269039540, 7269039586, 7269039587, 8917009946 व 8933009927 से संपर्क कर सकते हैं।

By nit