पर्याप्त मात्रा में वर्षा होने के लिए नर्मदा तट के नेमावर तक पैदल यात्रा कर पूजा पाठ करेंगे विधायक आशीष शर्मा | New India Times

श्रीकांत पुरोहित, देवास ( मप्र ), NIT; ​पर्याप्त मात्रा में वर्षा होने के लिए नर्मदा तट के नेमावर तक पैदल यात्रा कर पूजा पाठ करेंगे विधायक आशीष शर्मा | New India Timesजैसे-जैसे बारिश की खेंच बढ़ रही है, वैसे-वैसे लोगों की चिंताएं भी बढऩे लगी है। झमाझम बारिश को लेकर इंद्र देवता को मनाने के जतन भी शुरू हो गए हैं। इस बेरुखी से क्षेत्र के निवासियों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। हर कोई इंद्र देव को मानाने में लगा हुआ है। विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा क्षेत्र में पर्याप्त बर्षा हो इसकी प्रार्थना करने के लिए नर्मदा के तट पर स्थित नेमावर तक पैदल यात्रा करेंगे एवं बर्षा के लिए पूजा पाट करेंगे। मां नर्मदा एवं महादेव की पूजा कर अच्छी बर्षा की कामना को लेकर विधायक पैदल यात्रा 12 जुलाई बुधबार की सुबह 7 बजे अपने निजी निवास से आरम्भ करेंगे। इस पैदल यात्रा में क्षेत्र के अनेकों गणमान्य क्षेत्रवासी भी शामिल होंगे।

              

By nit