सिराली में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​सिराली में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Timesहरदा जिले के सिराली तहसील के पटवारी शिवदयाल भाटी को भोपाल की 10 सदस्यीय नवीन अवस्थी प्रमुख लोकायुक्त की टीम ने दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सिराली के पास ग्राम जिनवानिया के किसान अर्जुन से नामांतरण के लिए रुपए मांगे थे, जिसमें से अर्जुन ने बताया कि 4 हजार रुपए शुरू में वह दे चुका था 2 हजार रुपए ओर देना था। पैसे कम करने की बिनती करने के बाद भी पटवारी नही माना और असभ्यता से बात करने लगा। अर्जुन ने भोपाल लोकायुक्त में शिकायत की। लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और आज टीम ने कार्यवाही करते हुए पटवारी शिवदयाल भाटी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

By nit