सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

रायबरेली जिला के खीरों कस्बे में बाबा फतेह शाहिद शाह रहमतुल्ला अलैहे दरगाह रोड़ पर अनियंत्रित होकर मारुति वैन के पलटने से मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि वैन में सवार सभी सवारियां इस हादसे में बाल-बाल बच गयीं। वैन सवार सभी लोगों को सुरक्षित देख मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। खीरों कस्बे में बाबा फतेह शाहिद शाह रहमतुल्लाह अलैहे की दरगाह के पास खीरों की तरफ से आ रही मारुति वैन (यूपी 33 एजे 8911) अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने तालाब के किनारे गड्ढे में पलट गई। वैन को पलटता देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वैन में ड्राइवर विजय कुमार निवासी खसफरी थाना मिलएरिया रायबरेली समेत 5 लोग सवार थे संयोग रहा कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, लोगों ने मारुति वैन के अंदर फंसे लोगों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला, इसके साथ ही वहीं ग्रामीणों की सहायता से मारुति वैन को बाहर निकाला गया। वैन सवार सभी सवारियां सुरक्षित देख वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
