काज़ी अकलीमुद्दीन ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी मप्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

काज़ी अकलीमुद्दीन ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी मप्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त | New India Times

ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री क़ाज़ी अकलीमुद्दीन को मनोनीत किया गया है। प्रदेश के अनेक प्रमुख धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक नेताओं ने उनके मनोनयन पर बधाईयां दी हैं। श्री क़ाज़ी अकलीमुद्दीन मध्यप्रदेश विधानसभा के भूतपूर्व सचिव हैं। उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ औसाफ शाह मीर खुर्रम से मप्र इकाई का प्रदेश अध्यक्ष श्री काज़ी अकलीम उद्दीन को मनोनीत करने के लिए मुस्लिम समाज के अनेक संगठनों द्वारा काफी दिनों से मांग की जा रही थी। डाॅ खुर्रम साहब ने समाज के प्रमुख ज़िम्मेदारों की मांग पूरी कर दी है. उन्होनें बताया कि जल्द ही कमेटी के अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी कर दी जायेंगी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.