संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर विधानसभा के वार्ड 14 के नूरगंज, जाटव बस्ती औऱ बाल्मीक बस्ती में पिछले कई दिनों से पीने के पानी की समस्या को लेकर कल बुधवार को कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा जी के नेतृत्व में सेकड़ो क्षेत्रीय लोगों के साथ नूरगंज पानी की टंकी पर धरना दिया गया। अधिकारियों के कल से पर्याप्त पानी देने के आश्वाशन के बाद धरना समाप्त किया गया.
जनता को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा जी ने कहा कि अगर मेरे क्षेत्र की जनता को पानी की किल्लत आयी तो सरकार को कांग्रेस चैन से नहीं बैठने देगी. उन्होंने बताया कि अगर कल से जनता को पानी नहीं मिला तो सरकार के मंत्रियों और निगम के अधकारियों के बंगलों का घेराव किया जाएगा। धरने में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुनेंद्र भदौरिया, मंडल अध्यक्ष मोनू जैन, हारून हजरत जी, तेजपाल जाटव, हाफिज जी, सुरेश प्रजापति, कार्तिक झारखरिया, सोनू खान सहित सैकड़ों स्थानीय निवासी एवं मातृ शक्ति विशेष रूप से उपस्थित रही।
