दिव्यांग बच्चों को टैबलेट बनाएगा स्मार्ट व सक्षम: डीएम | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

दिव्यांग बच्चों को टैबलेट बनाएगा स्मार्ट व सक्षम: डीएम | New India Times

सर्व शिक्षा अभियान व यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में 169 पूर्ण दृष्टिबाधित बच्चों को एक्सेसिबिल टेबलेट (टॉकिंग डिवाइस) का वितरण हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ दीप जलाकर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान लर्निंग कैंप की कक्षा तीन की दृष्टिबाधित छात्रा संजना, कक्षा तीन की मूकबधिर छात्रा काशिफा व कक्षा चार के अजहर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी का मन मोहा।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दिव्यांग बच्चों को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि एक्सेसिबिल टेबलेट (टॉकिंग डिवाइस) दिव्यांग बच्चों को स्मार्ट और सक्षम बनाएगा। इस लर्निंग कैंप का शिक्षणेत्तर स्टाफ बच्चों को एक्सेसिबिल टेबलेट की प्रॉपर ट्रेनिंग दे, ताकि डिवाइस बच्चों के लिए उपयोगी साबित हो सके। दिव्यांग बच्चे हमारे अभिन्न अंग है। यह अच्छा प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा को और निखारकर आगे बढ़े। डीएम ने दिव्यांग बच्चों में एक्सेसिबिल टेबलेट वितरित कर इनसे बातचीत करके शिक्षा के बारे में जानकारी ली। इसके साथ दिव्यांग बच्चों को शिक्षा ग्रहण कर कामयाब बनाने का टिप्स दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय ने कार्यक्रम की आवश्यकता व प्रासंगिकता बताइ। जिले के 169 पूर्ण दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों को यूनिसेफ के सहयोग से उनके शिक्षण व प्रशिक्षण हेतु यह डिवाइस प्रदान की जा रही, जिसमें बच्चों के पठन-पाठन हेतु कक्षा एक से तीन तक का पाठ्यक्रम भी अपलोड है। वही यह डिवाइस बच्चों के लिए ऑनलाइन लाइब्रेरी की भी सुविधा से लैस है।

दिव्यांग बच्चों को टैबलेट बनाएगा स्मार्ट व सक्षम: डीएम | New India Times

दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे डीएम, दुलारा: कार्यक्रम के अंत में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह मौजूद दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें दुलारा और उनसे बातचीत की। डीएम से बातचीत के दौरान दिव्यांगों में कामयाबी के प्रति आत्मविश्वास देखने को मिला। इस दौरान बच्चों से उन्होंने कविता और कहानियां भी सुनी।

पठन-पाठन कार्ययोजना की प्रतियोगिताओं के विजेता व शिक्षक सम्मानित
डीएम व सीडीओ ने पठन-पाठन कार्ययोजना के तहत जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रश्नावली प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय प्राप्त बच्चों को नगद पुरस्कार, स्टेशनरी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान वाले बच्चों को 2100 रुपए व द्वितीय स्थान वाले छात्र-छात्राओं को 1100 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया। जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रश्नावली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वाले ग्रुप ए में सोनाक्षी वर्मा, ग्रुप बी में दामिनी राज, ग्रुप सी में अद्विक मौर्य, ग्रुप डी में अनुज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर ग्रुप में आकाश वर्मा ग्रुप बी में आराध्या राणा, ग्रुप सी में आलोक प्रकाश व ग्रुप डी में अंकित कुमार रहे। इन सभी बच्चों के शिक्षक पूनम वर्मा, दीपिका रानी, अरविंद कुमार, सर्वेश कुमार, संजीव शर्मा, देव आनंद पांडे, संदीप कुमार, संगम वर्मा को सम्मानित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.