थाना कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2018 के शिक्षक भर्ती घोटाले के एक और आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार, इस प्रकरण में अब तक 10 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ़्तारी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

थाना कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2018 के शिक्षक भर्ती घोटाले के एक और आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार, इस प्रकरण में अब तक 10 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ़्तारी | New India Times

पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने फ़र्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले वर्ष 2018 के प्रकरण में आज एक और आरोपी फ़र्जी शिक्षक योगेश हिरवे (36) पिता रमेश चंद्र हिरवे, निवासी न्यू इंदिरा कॉलोनी, बुरहानपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी 2012 में शिक्षक के पद पर भर्ती हुआ था जो प्राथमिक शाला कारखेड़ा में पढ़ाता था। वर्ष 2018 में उसने त्याग पत्र दे दिया था। पिछले हफ़्ते भी पुलिस ने प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया था। शिक्षक भर्ती घोटाले में अब तक 10 गिरफ्तारियां हो चुकी है। फ़र्जी दस्तावेजो के आधार पर नौकरी लेने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 290/2018 धारा 420, 467, 468, 471, 201, 204, 120(बी), 409 भा.द.वि. व 13(1) करप्शन प्रिवेंशन एक्ट 1988 के तहत पंजीबद्ध हुआ था, जिसमें लगातार विवेचना की जा रही है। संबंधित विभाग से प्राप्त जानकारी व दस्तावेजों की जाँच कर आगे भी गिरफ्तारियां की जाएंगी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.