रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पेटलावद, थांदला, मेघनगर आदि पूरे जिले में शीत लहर से नगर व ग्रामीण अंचल की गरीब निराश्रित जनता को बचाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर निरन्तर प्रयासरत हैं। उनके आग्रह पर झाबुआ ज़िले में समाजसेवी संगठन रोटरी क्लब (मण्डल 3040) निरन्तर अपनी सेवाएं दे रहा है।

इसी तारतम्य में पेटलावद, थांदला, मेघनगर, झाबुआ सिविल अस्पतालों में जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने फीता काटकर रोटरी कंबल बैंक का शुभारंभ किया.
झाबुआ जिले के पेटलावद रोटरी क्लब अध्यक्ष अनूप मेहता, थांदला नीरज सोलंकी, मेघनगर निलेश भानपुरिया व थांदला के
समाजसेवी दिनेश सौलंकी, अलीहुसैन नाकेदार, सचिन सौलंकी व राजेन्द्र व्होरा, संयोजक पवन नाहर की उपस्थिति में जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने फीता काटकर रोटरी कम्बल बैंक का शुभारम्भ किया।

जिला कलेक्टर ने निराश्रित लोगों के लिए रेन बसेरा व शीत लहर में ठंड से बचाव के लिए आग्रह किया गया था जिस पर क्लब द्वारा तुरंत कम्बल की व्यवस्था कर इसे प्रारम्भ किया गया।
