मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में नैक पीयर टीम का दो दिवसीय दौरा 21 दिसंबर से प्रारंभ हो गया है. नैक टीम के आगमन पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी इसके उपरांत एन एस एस छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में स्वागत गीत गा कर में प्रवेश कराया गया. नैक पीयर टीम मैं चेयर पर्सन डॉक्टर कृष्णन एनवीएच सदस्य डॉ प्रोफेसर मोहम्मद यूसुफ डॉ देवाजीत सरकार शामिल थे टीम द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वायके शर्मा एवं आइक्यूएसी प्रभारी डॉ पी अजवानी का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन देखने के उपरांत सभी विभागों का निरीक्षण किया गया जहां पर महाविद्यालय स्टाफ द्वारा पूर्ण तैयारियां की गई थी.

विभागों के निरीक्षण उपरांत खेल विभाग और जिम्नेशियम का भी निरीक्षण नैक टीम द्वारा किया गया इसके उपरांत महाविद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थियों के साथ साथ महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पालको और विद्यार्थियों के साथ बैठक कर महाविद्यालय की गतिविधियों के संबंध में उनसे विचार साझा किए जहां पर भूतपूर्व छात्रों ने उनके दौर की तुलना वर्तमान दौर से करते हुए आधुनिक सुविधाओं की जमकर सराहना की नैक पीयर टीम के टाइम टेबल अनुसार अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा किया गया जिसमें पारंपरिक गोंडी नृत्य और अहिरी नृत्य ने जमकर तालियां बटोरी वहीं राजस्थानी नृत्य की भी जमकर सराहना की गई दमा दम मस्त कलंदर का सामूहिक गान विद्यार्थियों ने अच्छे ढंग से किया अंत में महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा नेट पे टीम का आभार व्यक्त किया गया समस्त कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय स्टाफ से ने समन्वयक डॉ एके तांडेकर डॉक्टर संगीता वाशिंगटन प्रोफेसर आरडी वाडीवा, प्रोफेसर आरके चंदेल डॉ रश्मि नागवंशी डॉ एसके शेण्डे डॉक्टर सागर भनोतरा, मनोज मालवीय डॉक्टर गुंजा माहोरे, कविता मुकाती जागृति उईके, प्रवीण बोबड़े, राहुल भारती, नीरज पाल मोहम्मद आबिद सोनी राम ठाकरे कैलाश ठाकरे डॉली बरहैया रानी बरहैया, नारद सिंह यादव, शिलावंती मस्करें, नीलू कहार प्रियंका साहू लक्ष्मी प्रसाद नागवंशी मक्खन खमरिया सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित था.
