बॉम्बे ब्लू रेस्टोरेंट पर कांग्रेसियों द्वारा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बॉम्बे ब्लू रेस्टोरेंट पर कांग्रेसियों द्वारा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

धौलपुर स्थित बोम्बे ब्लू रेस्टोरेंट मचकुंड रोड पर शहीदों के लिए श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया, बीते दिनों हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए देश के पहले रक्षा प्रमुख बिपिन रावत और हेलीकॉप्टर में मौजूद सेना के सभी अधिकारी जो शहीद हुए तथा सोमवार को जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सभी सेना के जवानों की शहादत पर दो मिनट का मौन धारण किया और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की उनकी शहादत हमारे देश के लिए बहुत ही दुखद घटना है श्रद्धांजलि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर शालिनी शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री अब्दुल सगीर खान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित रही कार्यक्रम में मंच का संचालन अब्दुल करीम फारुकी (अतहर धौलपुरी) ने किया. श्रद्धांजलि सभा में सुलेमान फारुकी प्रदेश सदस्य कांग्रेस सेवादल राजस्थान, एडवोकेट गफ्फारुद्दीन खान, मुन्ना खान अब्बासी, कांग्रेस सेवादल जिला कोऑर्डिनेटर आजाद मिर्जा, आफताब अहमद, रहमान मिर्जा, विजय शर्मा, सूरज पूर्व सरपंच, इरफान खान, सोनू महावर, अमान खान, मजीद खान, राशिद खान, दुष्यंत सिंह, वीरेंद्र राजपूत आदि कांग्रेसी जन उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article