कानून सेवा अधिकारी अधिवक्ता शिल्पा डोगरा के अथक प्रयासों से पति-पत्नी में हुई सुलह | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कानून सेवा अधिकारी अधिवक्ता शिल्पा डोगरा के अथक प्रयासों से पति-पत्नी में हुई सुलह | New India Times

ग्वालियर शहर के जीवाजी गंज लश्कर ग्वालियर में निवासरत एक महिला अधिवक्ता शिल्पा डोगरा जो कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कानून सेवा अधिकारी होकर सामाजिक संस्था गौरवशाली की संस्थापक अध्यक्ष हैं से अपने पति से परेशान होकर उक्त महिला ने कानून सेवा अधिकारी से संपर्क साधा। आपबीती जब उस महिला ने अपनी पीड़ा व्यक्त की गई तो डोगरा ने उसे निःशुल्क कानूनी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया और जनक गंज थाने के लिए एक लिखित में आवेदन तैयार कराया गया. उक्त महिला द्वारा थाने में आवेदन दिया गया जिस पर उसके पति से संबंधित विवेचक अधिकारी ने संपर्क साधा किंतु मामला जैसा था वैसा ही रहा तो मंगलवार को फिर उक्त महिला ने डोगरा से संपर्क साधा तब उक्त महिला को लेकर थाने पहुंच कर दोनों पति-पत्नी को बैठा कर महिला ऊर्जा डेस्क की सहायता लेकर इन दोनों पति-पत्नी के बीच में राजीनामा कराते हुए पत्नी अपने पति के साथ सकुशल अपने घर पहुंची। अधिवक्ता शिल्पा डोगरा द्वारा ऐसे कई महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता देकर कई महिलाओं की मदद कर चुकी हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article