शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती पर 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी जी जिले के 37 मंडलों में किसानों को करेंगे संबोधन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती पर 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी जी जिले के 37 मंडलों में किसानों को करेंगे संबोधन | New India Times

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के निर्देश व किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती करने वालें किसानों को खेती में नवाचार करनें वालें किसानों को अच्छे पशुपालन करने वालें किसानों केंद्र सरकार, राज्य सरकार की योजना और नवाचार खेती को लेकर आनंद गुजरात में तीन दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन होने जा रहे है । जिसमें 16 दिसंबर को शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अन्य स्थानों सहित धार जिले के 37 मंडलों में किसानों को संबोधन करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सभी मंडलों पर किसानो के साथ सुनाने के लिए योजना बनाई हैं जिसमें कृषि उपजमंडी कृषि वैज्ञानिक केंद्र और ऐसे स्थान जहाँ पर दोनों नही ,उन स्थानों पर एक सीडी या टीवी की व्यवस्था की जायेगी , इस कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती करने वालें किसानों को खेती में नवाचार करनें वालें किसानों को अच्छे पशुपालन करने वालें किसानों को स्थानीय कार्यक्रमों में आमंत्रित करेंगे, केंद्र सरकार, राज्यसरकार की योजना और नवाचारखेती की जानकारी भी देंगे. किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया ने बताया कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से विगत 1 वर्ष में 89 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक के हितलाभ किसानों को प्रदान किए गए हैं इसके अलावा 11 हज़ार 883 किसान क्रेडिट कार्ड भी प्रदान किए गये। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण में अधिक से अधिक किसान बंधू जुड़े यही अपील किसान मोर्चा करता हैं.

उक्त जानकारी संजय शर्मा ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article