झाबुआ जिले के पिटोल में हुए दर्दनाक हत्या कांड में दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग के साथ पुलिस के आला अधिकारियों को भी बर्खास्त करने की हुई मांग | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के पिटोल में हुए दर्दनाक हत्या कांड में दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग के साथ पुलिस के आला अधिकारियों को भी बर्खास्त करने की हुई मांग | New India Times

झाबुआ जिले के पिटोल में हुए दर्दनाक हत्याकांड के खिलाफ मृतक के परिजनों के साथ आदिवासी संगठन (जयस) ने झाबुआ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के नाम का ज्ञापन झाबुआ एसडीएम को सौंपा. ज्ञापन में लिखा गया कि पिटोल घटना में लापरवाही बरतने वाले चौकी प्रभारी को तत्काल निलंबित कर झाबुआ पुलिस अधीक्षक को भी हटाया जाए और मृतक की पत्नी को शासकिय नौकरी देकर उचित मुआवजा के साथ दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई. इसके साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में विदेशी शराब की दुकानें बंद कर पांचवी अनुसूची के पालन करवाने की भी मांग की गई.

झाबुआ जिले के पिटोल में हुए दर्दनाक हत्या कांड में दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग के साथ पुलिस के आला अधिकारियों को भी बर्खास्त करने की हुई मांग | New India Times

इस अवसर पर आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के नितेश अलावा, शंकर बामनिया, राकेश भूरिया विकास डामोर, मनीष भूरिया, मन्नू पारगी, मनोहर पारगी, राकेश डामोर राणापुर, संजय भूरिया पिटोल, विजय डामोर, बंटी डामोर, बादल बिलवाल, भारत भूरिया, नरेश मचार, नारी शक्ति सुमित्रा मेडा, मृतक के परिवार के सदस्य थावु मेड गोपाल मेडा, प्रभु मेडा दिलीप मेडा, मुकेश मेडा आदि सैकड़ों की संख्या में संगठन के लोग उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article