अज्ञात वाहन चालक ने मारी मोर को टक्कर, इलाज के दौरान मौत, तेज रफ्तार वाहन चालक की वजह से गई बेजुबान की जान | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अज्ञात वाहन चालक ने मारी मोर को टक्कर, इलाज के दौरान मौत, तेज रफ्तार वाहन चालक की वजह से गई बेजुबान की जान | New India Times

राष्ट्रीय राजमार्ग सारनी परासिया मे नीमढाना के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे बेजुबान राष्ट्रीय पक्षी मोर की पसली टूट गई जिससे वह लड़खड़ा के रोड के किनारे जा गिरा। स्थानीय लोगों ने फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल मोर के साथ फोटो खिंचवाने में काफी वक्त बर्बाद कर दी, नतीजा यह हुआ कि पशु अस्पताल में उपचार के दौरान राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु हो गई. फिलहाल वन विभाग द्वारा मामला जांच में लिया गया है।

सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल मोर को उपचार हेतु पशु चिकित्सालय लाया जहां उसकी मौत हो गई. फिलहाल किसी वाहन चालक के द्वारा ठोकर मारने की जानकारी नहीं लग पाई है। मामले को जांच लिया गया है: जे एस धारवे, रेंजर, पश्चिम वन मंडल सा, दमुआ.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article