पंचायत चुनाव: शाम 5:00 बजे तक 65 प्रतिशत से ज्यादा हुआ मतदान: डीएम सुब्रत कुमार सेन | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपूर (बिहार), NIT:

पंचायत चुनाव: शाम 5:00 बजे तक 65 प्रतिशत से ज्यादा हुआ मतदान: डीएम सुब्रत कुमार सेन | New India Times

भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने आज शाम लगभग 5:30 बजे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 65% से ज्यादा मतदान अभी तक हो चुका है। ईवीएम भी खराब कहीं हुई है क्या? यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, कहीं- कहीं ईवीएम की खराबी की बात आई थी उसे ठीक कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। कहीं -कहीं कुछ जगह मतदान अभी भी चल रहा है जो कि एक घंटा और चलेगा।

आपको बताते चलें कि भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी निताशा गुड़िया मतदान को लेकर काफी सक्रिय हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और सीनियर एसपी निताशा गुड़िया खुद पूरी सुरक्षा व्यवस्था का मॉनिटरिंग करते दिखे।

जिले के कहलगांव प्रखंड के 28 पंचायत के 414 बूथों पर कूल 2 लाख 25 हजार 935 मतदाता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के 6 पदों पर कुल 3769 प्रत्याशियों के भाग का फैसला आज ईवीएम और मतपेटी में बंद हुआ।
सुबह से ही पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी कहलगांव प्रखंड में हो रहे चुनाव को लेकर निगरानी करते नजर आए।

कहीं से किसी भी तरह की शिकायतें मिलने पर जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन और सीनियर एसपी निताशा गुड़िया पूरी व्यवस्था की मानिटरिंग कर रहे थे और शिकायत मिलने पर तुरंत ही अधिकारियों को शिकायत को दूर करने का दिशा- निर्देश दे रहे थे।

मतदान के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ -साथ सभी अधिकारी मुस्तैद दिखे.

By nit