राज्यपाल मा. मंगू भाई पटेल ने प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण कर स्थानीय देव स्थल की पूजा अर्चना की | New India Times

मो. मुजम्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

राज्यपाल मा. मंगू भाई पटेल ने प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण कर स्थानीय देव स्थल की पूजा अर्चना की | New India Times

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल तामिया के ग्राम घूसावानी पहुंचे। उन्होंने स्थानीय खंडेरा बाबा के देव स्थल पर पूजा अर्चना की और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित हितग्राही अशोक कुमार मरकाम के आवास का अवलोकन किया। उन्होंने मरकाम दंपत्ति से आवास निर्माण एवं उसकी गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अपने सपनों के आवास में प्रदेश के राज्यपाल के आगमन पर हितग्राही मरकाम दंपत्ति ने उन्हें गोंडवाना राज्य के प्रतीक चिन्ह का चित्र भेंट किया।
राज्यपाल पटेल ने बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के बीच पहुंचकर किया संवाद-ग्राम घूसावानी में राज्यपाल श्री पटेल ने यहां के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया, ग्राम से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाएं आप सबके उत्थान के लिए चलाई जा रही हैं।

राज्यपाल मा. मंगू भाई पटेल ने प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण कर स्थानीय देव स्थल की पूजा अर्चना की | New India Times

उन्होंने ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही अनेकों कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने गरीबों और जरूरतमंदों की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को समझा है, उनकी चिंता की है और उसी के अनुरूप योजनाएं बनाई हैं। हमारा भी फर्ज है कि स्वयं के उत्थान के लिए हम अपने हिस्से की जिम्मेदारी भी उठाएं। युवा आगे आकर प्रधानमंत्री की मंशानुरूप ग्राम मित्र बनने में रुचि दिखाएं और अपनी मित्र मंडली के साथ यह देखें कि ग्राम का एक भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रह गया हो। उन्होंने कहा कि युवा स्वयं भी व्यसन से दूर रहें और परिवार की भी फिक्र करें। खुद के लिए सक्रिय और जागरूक रहें। माताओं, बहिनों के स्वास्थ्य और सम्मान का खयाल रखें। माता-पिता भी शिक्षकों के अलावा अपने बच्चों को घर पर समय देकर स्वयं भी पढ़ाएं, उनसे ज्ञान साझा करें। बच्चा पढ़ेगा-लिखेगा, तो देश आगे बढ़ेगा। राज्यपाल पटेल के ग्राम से रवाना होते वक्त ग्रामीणों ने पारंपरिक वेश-भूषा में नृत्य के द्वारा उन्हें सस्नेह विदाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरेंद्र नारायण, एसडीएम एम.आर.धुर्वे व सीईओ जनपद सहित पुलिस, प्रशासन के अधिकारी व ग्रामीण विकास विभाग का अमला उपस्थित था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.