भाजपा मंत्री बिसाहुलाल सिंह एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

भाजपा मंत्री बिसाहुलाल सिंह एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन | New India Times

क्षत्रिय महिलाओं के बारे में भाजपा मंत्री बिसाहुलाल सिंह द्वारा आपत्ति जनक टिप्पणी किए जाने एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव द्वारा ब्राह्मण एवं बनिया समाज पर आपत्ति जनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में कल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 के आह्वान पर प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में चार शहर के नाके चौराहे पर भाजपा नेता बिसाहू लाल सिंह एवं मुरलीधर राव का पुतला दहन किया गया एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से इन दोनों की बरखास्ती की मांग की गई. पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील शर्मा, मुनेंद्र भदौरिया, नवीन भदकारिया, जे एच जाफरी, देवी सिंह यादव, मोहित जैन, जीतू चौहान, रिंकू चौहान, मनीष शर्मा, मन्ना बृजमोहन दिवाकर, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, सोमिल शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, मनोज राजपूत, राजेश दिवाकर, जितेंद्र भदोरिया, अरविंद पाल, शरद सारस्वत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article