मो. मुजम्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला मुएथाई संघ छिंदवाड़ा द्वारा जेल बगीचा कलेक्ट्रेट रोड में आयोजित की जा रही मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु टीवी के मशहूर एक्टर ये रिश्ता क्या कहलाता है, कहानी घर घर की के अभिनेता, मध्य प्रदेश मुएथाई के ब्रांड एंबेसडर हसन अली छिंदवाड़ा पहुंचे. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे, इंडियन मुए थाई एसोसिएशन सचिव श्री दयाचंद भोला, श्री बाल कृष्ण शेट्टी, श्री एम आई नावेद, प्रमोद शर्मा, प्रदेश संघ अध्यक्ष आशुतोष दाधीच, प्रदेश सचिव राजेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष राठौर, आयोजन समिति संयोजक श्रेय जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्पर्धा में खेले जा रहे इवेंट में विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्राउज़ मैडल प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य आकर्षण का केंद्र टीवी एक्टर अली हसन रहे। आज डब्ल्यूएमसी टाइटल बेल्ट फाइट होगी। स्पर्धा का समापन एवं पुरस्कार वितरण विवेक बंटी साहू अध्यक्ष भाजपा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।
