मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर जिले में आज पांच दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में किया गया। सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व सांसद अरुण कुमार सागर ने संयुक्त रूपसे किया। तत्पश्चात विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 3000 मीटर दौड़ व लंबी कूद, क्रिकेट, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया गया।
इस मौके पर खेल प्रतिभागियों व उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रूचि बढ़ाने उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है जिससे आगे चलकर युवा प्रतिभाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल खेलने का प्रदर्शन अवसर प्रदान हो सकें।
इस दौरान सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेद्र मोदी जी की प्रेरणा एवं प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस स्पर्धा के आयोजन से जिले भर के खिलाड़ियों को खेलकूद में प्रतिभाग करने का मौका मिल रहा है और जिले में छुपी हुई प्रतिभाओ को भी एक मौका मिला है।
इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महानगर महामंत्री नवनीत पाठक जी, सहकारी बैंक चेयरमैन डीपीएस राठौर , ब्लाक प्रमुख कांट श्रीदत्त शुक्ला जी, ब्लाक प्रमुख भावलखेड़ा राजाराम वर्मा जी, नरेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
