पम्प पर बनाये गए वन वे नियम से ग्राहक को हुई असुविधा तो सोशल मीडिया में वायरल कर दी खबर | New India Times

वी. के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पम्प पर बनाये गए वन वे नियम से ग्राहक को हुई असुविधा तो सोशल मीडिया में वायरल कर दी खबर | New India Times

जनपद में चल रही पेट्रोल पंप पर आए दिन ग्राहक आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं और बदनाम करने की लगातार साजिश रचते रहते हैं कभी कोई भी मामला होता है तो बिना सत्यता के खबर को ग्रुपों में वायरल कर दिया जाता है जिससे व्यापारी वर्ग के लोगों को भारी परेशानियों से सामना करना पड़ रहा है और काफी मानसिक दबाव भी पड़ने लगता है। इस संबंध में व्यापारी वर्ग के लोगों का कहना है कि यदि किसी ग्राहक को किसी प्रकार की कोई समस्या या आपत्ति होती है तो तत्काल पेट्रोल पंप के प्रबंधक या स्वयं हम लोगों को अवगत कराएं जिससे ग्राहक को उसकी सुविधानुसार समस्या का समाधान किया जा सके लेकिन यहां पर कुछ लोग आए दिन पंप पर मिथ्या आरोप लगाकर बदनाम करने की लगातार कोशिश करते हैं। पम्प स्वामीयों का कहना है कि ग्राहकों को इस बात का पूर्ण विश्वास है और उनका विश्वास ही हमारी पूंजी है।यदि कोई आपत्ति शिकायत किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसके लिए प्रबंधक और मालिकों के द्वारा हमेशा समाधान किया जाता है और ग्राहक को हुई असुविधा को लेकर उसके समाधान का हर संभव प्रयास किया जाता है। किसी भी ग्राहक को कोई भी दिक्कत परेशानी ना होने पाए इसको लेकर समय-समय पर कंपनी के अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण भी किया जाता है।शहर के संकटा देवी स्थित पेट्रोल पंप की भ्रामक खबर चलाई गई जिसका खंडन किया गया तो खबर चलाने वाले कुछ पत्रकार आग बबूला हो गए। पेट्रोल पंप पर एक मशीन खराब होने के चलते ग्राहकों को दूसरी मशीन पर भेजा गया था जो मशीन चल रही थी जिस पर तेल डलाने के लिए सभी ग्राहकों को बताया जा रहा था जिसको लेकर ग्राहक इसको गलत समझने लगे और एक पत्रकार के द्वारा बिना जानकारी किए ही ग्रुप में खबर वाइरल कर दी गई कि यहां पर कर्मचारियों के द्वारा गलत व्यवहार किया जाता है लेकिन इसकी पड़ताल करने पर पता चला कि चल रही मशीन पर तेल डलाने को कहा गया था इसलिए दिक्कत आई थी। सभी ग्रुपों में वाइरल की गई खबर की सत्यता की जानकारी जब ली गई तो मामला कुछ अलग निकला।

पम्प के प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने बताया कि एक मशीन खराब होने के चलते दूसरी मशीन पर ग्राहकों को भेजा जा रहा था जिसको लेकर एक महिला ने पम्प को लेकर नाराजगी हो गई और उनके द्वारा सोशल मीडिया पर पंप के प्रति पोस्ट डाल दी गई।पम्प पर कम्पनी के द्वारा वन वे किया गया है जिससे ग्राहकों को कम समय में तेल मिल जाए और कोई दिक्कत न होने पाए इसी के कारण ग्राहकों को सही लेंन में तेल डलाने के लिए बताया जाता है।पम्प पर एक मशीन खराब होने के चलते ग्राहकों को उनकी सुविधा के लिए चल रही पेट्रोल पंप से तेल दिलाने के लिए बताया जा रहा है और कंपनी के द्वारा पंप पर वन वे कर रखा गया है जिससे ग्राहकों को कम समय में तेल उपलब्ध हो जाए।इसको लेकर एक महिला पत्रकार को दिक्कत हुई है जिसको लेकर उनके द्वारा सोशल मीडिया में पंप के प्रति पोस्ट डाली गई है।
यदि पंप पर कर्मचारियों के द्वारा कोई भी गलत व्यवहार किया गया था तो उन्हें हमसे शिकायत करनी चाहिए थी जिस पर गलत व्यवहार करने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की जाती।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article