उर्दू मुहिम की मीटिंग सिद्दीक साहब की सदारत में धौलपुर में हुई संपन्न | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

उर्दू मुहिम की मीटिंग सिद्दीक साहब की सदारत में धौलपुर में हुई संपन्न | New India Times

उर्दू मुहिम की मीटिंग मस्जिद हबीबुल्ला बजरिया में सिद्दीक साहब की सदारत में संपन्न हुई. इस मीटिंग में मस्जिद के सदर सचिव इमाम साहब एवं अनवर सर, शहजाद सर, रसिक बेग, नूरा उस्मानी, हाजी अजमेरी साहब, नौशाद खान, इकबाल खान, इमरान जलमानी, शकील अहमद साहब, बैंक रईस फारुकी जी, रशीद खान पार्षद साहब, रईस खान, जावेद बैग एवं अन्य साथी शामिल हुए. अनवार सर ने नेशनल अचीवमेंट टेस्ट के बारे में जानकारी दी जिसे सुनकर लोग ताज्जुब करने लगे, हमारी कम्युनिटी के लिए इतने अच्छे अच्छे काम हो रहे हैं लेकिन हमें जानकारी नहीं है. और भी बहुत सारी बिंदुओं पर चर्चा हुई और लोगों के समझ में आया.
1. नूर आसमानी भाई ने मुस्लिम समाज के लिए फ्री में जमीन देने का प्रस्ताव रखा.
2. अल्पसंख्यक हॉस्टल के लिए अलॉट जमीन पर हॉस्टल जल्द बनवाने के लिए राजनीतिक एवं प्रशासनिक अधिकारियो को जल्द ही टीम ज्ञापन देगी.
3. उर्दू अखबार सभी मस्जिद के इमाम साहब के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा.
4. मस्जिदों में जितने भी मदरसे चल रहे हैं उन में हाजिरी रजिस्टर एवं आसपास के पड़ गए बच्चों की डिटेल वाला रजिस्टर रखेंगे जिसमें B.Ed, बीटेक, एसटीसी, एमबीए, बीएससी, नर्सिंग, जीएनएम आदि कोर्स करे हुए लोगों की डिटेल रखेंगे.
5. जब भी प्रशासनिक एवं राजनीतिक लोगों के पास जाएंगे तो आंकड़ों के साथ जाएंगे.
6. कलेक्टर साहब से जल्दी समाज उत्थान एवं उर्दू फरोग के लिए डिमांड रखेंगे.
7. मस्जिद वार जिम्मेदार बनाए जाएंगे या जो खुद बनना चाहें उनको बनाया जाएगा जो समाज के लिए अपने हिसाब से एवं कमेटी के हिसाब से उर्दू फरोग एवं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे.
8. बजरिया मदरसे के एजुकेशन कमिटी शहजाद सर सिद्दीक सर इकबाल खान शकील अहमद साहब बैंक इमरान जल मानी जी एवं अन्य साथी एवं बच्चों की डिटेल का काम जल्दी शुरू होगा इमाम साहब को रजिस्टर उपलब्ध करवाया जाएगा जिससे बच्चों की हाजिरी हो सके और यह पता चले कितनी साल भर में कुरान शरीफ बच्चे पढ़ लेते हैं.
9. महाराणा एवं गर्ल्स स्कूल में कल सोमवार 22 नवंबर 2021 को समय 11:00 कमेटी के जिम्मेदार लोग मिलने जाएंगे.श्रअनवर सर सहजाद सर सिद्दीक सर इमरान जल मानी जी आसिफ उस्मानी जी और भी साथी जो जाना चाहें.
10. उर्दू बचाओ मुहिम कमेटी का नाम बदलकर अल्पसंख्यक विकास समिति रखा गया क्योंकि उर्दू बचाओ मुहिम से सिर्फ उर्दू फरोग की बात कर सकते थे अल्पसंख्यक विकास समिति से समाज के सभी बिंदुओं पर बात रख सकते हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article