सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने के लिए अधिकारियों- कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने के लिए अधिकारियों- कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ | New India Times

31 अक्टूबंर को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के रूप में मनाए जाने के सबंधं में प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर श्री जे.एस.बघेल द्वारा जिला अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई. इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश वर्मा, तहसीलदार झाबुआ श्री आशिष राठौर, सहायक कोषालय अधिकारी श्री पारगी, जिला नाजीर श्री कमलेश जैन एवं बडी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

अपर कलेक्टर श्री बघेल द्वारा भारत की एकता अखण्डता के प्रतीक भारत रत्न लोह पुरूष श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर राष्ट्र को समर्पित राष्ट्रीय एकता दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी एवं भारत रत्न लोहा पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर सभी के द्वारा पुष्प अर्पित किए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.