मिलादुन्नबी के जुलूस की शर्तों के अधीन मिली अनुमति | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मिलादुन्नबी के जुलूस की शर्तों के अधीन मिली अनुमति | New India Times

प्रतिवर्ष मिलाद उन नबी के पवित्र अवसर पर निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी की परमिशन इस वर्ष जिला प्रशासन ने शर्तों के अधीन दी है। उक्त जानकारी देते हुए मस्जिद शनवारा गेट बुरहानपुर के पेश इमाम एवं धार्मिक सुन्नी विद्वान हजरत मौलाना कलीम अशरफ अशरफी ने सुन्नी संस्थाओं के पैरवी करता अधिवक्ता खलील अंसारी अशरफी, पीरजादा सैय्यद मुस्तफा अली सागर, तहरीक ए इस्लामी के सरबराह कार डाक्टर फिरोज खान नूरी, मदरसा जामिया अशरफिया इजहार उल उलूम लोहार मंडी के प्रबंध संचालक हजरत मौलाना अहमद अशरफ अशरफी की मौजूदगी में कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि रीति रिवाज अनुसार यह परंपरागत जुलूस 19 अक्टूबर 2021 मंगलवार को प्रात 9:00 बजे मदरसा जामिया अशरफिया लोहार मंडी बुरहानपुर से पीरे तरीकत हजरत मौलाना अहमद अशरफ अशरफी के नेतृत्व में निकलेगा एवं लोहार मंडी गुजरी वाली मस्जिद, मदरसा फारुकिया मोमिनपुरा बुरहानपुर, बांस वाली मस्जिद, पीपल वाली गली, शनवारा रोड मार्ग से शौकत गार्डन होते हुए पीलू की मस्जिद पर इस जुलूस का समापन होगा।हजरत मौलाना कलीम अशरफ अशरफी ने बताया कि धार्मिक विद्वानों और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों में एस डी एम एवम सीएसपी बुरहानपुर सहित समस्त थानों के टी आई की मौजूदगी में संपन्न हुई बैठक में विचार विमर्श के पश्चात एवं वर्तमान परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में जिला प्रशासन ने शर्तों के तहत जुलूस की अनुमति प्रदान की है,जिसमें डीजे और माइक पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा साथ ही टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर गाड़ियों की अनुमति भी नहीं रहेगी। उल्लेखनीय है कि करुणा काल के कारण विगत 2 वर्षों से जुलूस की अनुमति नहीं दी जा रही थी। इस वर्ष भी अनुमति को लेकर सस्पेंस बना हुआ था वही सोशल मीडिया पर अनुमति न मिलने के कारण लोकसभा उपचुनाव के बहिष्कार का मुद्दा भी उठा कर दबाव बनाने का प्रयास किया गया था। आयोजक गणों ने इस त्यौहार के जुलूस में आस्था रखने वाले मुस्लिम सहित सभी धर्म प्रेमी जनता से शांति पूर्वक ढंग से इस आयोजन में शरीक होने और इस जिला प्रशासन के समस्त नियमों का पालन करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

By nit