"सांसें हो रही हैं कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम": समाज सुधारक फाउंडेशन व शांतिनगर पुलिस स्टेशन की ओर से किया गया वृक्षारोपण  | New India Times

शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; ​"सांसें हो रही हैं कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम": समाज सुधारक फाउंडेशन व शांतिनगर पुलिस स्टेशन की ओर से किया गया वृक्षारोपण  | New India Timesसमाज सुधारक फाउंडेशन भिवंडी व शांतिनगर पुलिस स्टेशन भिवंडी की ओर से  वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज सुधारक फाउंडेशन की अध्यक्ष व हरित सेना महाराष्ट्र शासन की सदस्य डॉ. उपिंद्र कौर मुरजानी, शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर जाधव, पुलिस निरीक्षक मंजीत सिंह बग्गा, पुलिस निरीक्षक रामराव ठिकले तथा समाज सुधारक फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य ताज खान, स्वामी विवेकानंद हिंदी हाई स्कूल के प्राचार्य यू एल पाल , स्कूल के  विद्यार्थी व पुलिस कर्मचारी शामिल थे। ​​
"सांसें हो रही हैं कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम": समाज सुधारक फाउंडेशन व शांतिनगर पुलिस स्टेशन की ओर से किया गया वृक्षारोपण  | New India Timesसंस्था के भिवंडी प्रमुख सदस्य ताज खान ने बताया कि शांतिनगर पुलिस स्टेशन सीमांतर्गत  में पुलिस चौकी, पुलिस लाइन्स क्वार्टर तथा अन्य स्थानों  पर संस्था ने एक हज़ार वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। साथ ही संस्था ने नागरिक जगरूकता अभियान के लिए ‘सांसे हो रही कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम’ का नारा दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article