बीनापुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​बीनापुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | New India Timesरायसेन जिला के गैरतगंज तहसील के सागर भोपाल रोड स्थित ग्राम बीनापुर में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बीनापुर केरहने वाले 17 वर्षीय नौजवान प्रहलाद आत्मज रमेश ने ग्राम में ही लगे महुआ के पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली।  ग्रामवासियों को पता लगने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उपनिरीक्षक अमर वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक एवं गुणवंत सिंह पवार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article