यूनानी मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन बुरहानपुर की कार्यकारिणी का हुआ गठन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

यूनानी मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन बुरहानपुर की कार्यकारिणी का हुआ गठन | New India Times

सैफिया हमीदिया यूनानी तिब्बिया कॉलज, बुरहानपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ इमरान खान ने बताया कि यूनानी मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन बुरहानपुर द्वारा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयुष पुरस्कार 2021 से सम्मानित होने पर सैफिया हमीदिया युनानी तिब्बिया कॉलेज बुरहानपुर के प्रोफेसर डॉ फरीद क़ाज़ी को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनानी मेडिकल प्रोफेशनल बुरहानपुर की नवीन कार्यकारणी की भी घोषणा की गई एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय बुरहानपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ अल्ताफ जावेद, वरिष्ठ चिकित्सकगण में डॉ महमूद अयाज़ खान, डॉ नईमा नसीम साइकिल वाला, प्रोफेसर डॉ एस एम सादिक, प्रोफेसर डॉ सबिहउद्दीन जोहर, डॉ नईम शेख, प्रोफेसर एवं शायर डॉ मुमताज अरशद, डॉ शाहिद हुसैन, युनानी तिब्बिया कॉलेज की पूर्व व्याख्याता डॉ नसरीन खानम ख़ान, नवनियुक्त कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष डॉ जावेद खान, सचिव डॉ जुनैद अंसारी, कोषाध्यक्ष डॉ मोहम्मद सईद, डॉ अमीन बागवान, डॉ जाहिद हुसैन, डॉ राशिद अंसारी, डॉ जफर इकबाल, डॉ जुबैर खान, डॉ नूर मोहम्मद सहित संस्था के सभी डॉक्टर उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article