रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जोबट उप चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसी कड़ी में युवा नेता जयराज भट्ट को जोबट चुनाव में आईटी सेल का प्रभारी बनाया गया है.
आई टी सेल के प्रदेश सचिव जयराज भट्ट ने कहा कि आई टी विभाग के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूर्ण गंभीरता के साथ कार्य करना होगा. उन्होंने कहा कि आई टी सेल का कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह कार्य करे और पार्टी रूपी गढ़ की सुरक्षा का दायित्व ले. जोबट विधानसभा उपचुनाव का प्रभारी बनाये जाने पर आईटी सेल के प्रदेशाध्यक्ष अभय तिवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया, कमेटी इंचार्ज सौरभ दवे का जयराज भट्ट ने आभार माना.
