मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खंडवा लोकसभा उप-निर्वाचन 2021 के तहत 30 अक्टूबर को मतदान संपन्न होना है। इस हेतु जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। वहीं मतदान की तिथि एवं ‘मेरा वोट-मेरा हक’ प्रदर्शित करने वाला बलून कलेक्ट्रेट कार्यालय की छत एवं शहर के शनवारा चौराहे के समीप स्थित आरको कॉम्प्लेक्स की छत पर लगाया गया है।
