पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

सरदार पटेल युवा संगठन द्वारा तिरला के पाटीदार समाज धर्मशाला में रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 280 ग्रामीणों का निःशुल्क रक्त परीक्षण किया गया। सरदार पटेल युवा संगठन के प्रदेश सचिव विनोद पटेल ने बताया की रक्तदान महादान सेवा समिति से प्रेरित होकर सरदार पटेल की जयंती पर पूरे महीने हमारे द्वारा रक्तदान शिविर, रक्त परीक्षण शिविर, वृक्षारोपण कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान आदि सामाजिक कार्यक्रम किए जाएंगे। हमारे धार जिले को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर सफल प्रयास किए जाएंगे। युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया एवं सामाजिक कार्यों से जुड़कर देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग के लिए आव्हान किया है। इस कार्यक्रम में सरदार पटेल युवा संगठन के प्रदेश सचिव विनोद पटेल, संगठन सदस्य कमलेश पाटीदार, निलेश पाटीदार, मुकेश पाटीदार, अश्विन पाटीदार, जया पाटीदार, रूपेश पाटीदार, अरविंद पाटीदार, करण बैरागी, लखन पाटीदार, माधव वैष्णव आदि उपस्थित थे.
लैब टेक्नीशियन बबलू पटेल, प्रदीप वसुनिया, रक्तदान महादान सेवा समिति से डॉ आर सी मोर्य, रितेश डावर, अजय सिंह भाभर, रजत खत्री, नेहरू युवा केंद्र धार तिरला ब्लॉक से स्वयंसेवक लखन बुंन्दड आदि ने उपस्थित होकर सेवा प्रदान की।
