मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

टेंट एसोसिएशन की बैठक रखी गई जिसमें मुख्य रुप से टेंट व्यापार से जुड़े व्यापारी उपस्थित रहे. बैठक में टेंट, हलवाई, केटर्स, साउंड, लाइटिंग, फ्लावर डेकोरेट आदि व्यापारी बंधु गण उपस्थित रहे जिसमें कोविड-19 महामारी में व्यापारियों ने पिछले 2 वर्ष से नुकसान के विषय में चर्चा के साथ आने वाले सीजन चर्चा की गई. जिसमें टेंट एसोसिएशन को मजबूत बनाने में सलाह दी गई एवं समस्याओं का समाधान करने हेतु ज्ञापन देने की शुरुआत करने की बात की गई. इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम शह भलावी, शंकर हलवाई, किशोर यादव, मुरली साहू, पन्ना विश्वकर्मा, सतीश हुईके, राजकुमार अमृत, दुर्गेश बचने, बालवीर चौहान, प्रकाश चौहान सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।
