श्रीकांत पुरोहित,देवास ( मप्र ), NIT;
2 जुलाई पौधारोपण महा अभियान के तहत देवास जिला के नगरी क्षेत्र कन्नौद में नगर परिषद कन्नौद द्वारा पितृ पर्वत मुक्तिधाम, कब्रिस्तान ,वाचनालय, नर्मदा नगर कालोनी ,सहित कई जगहों पर पौधरोपण किया गया।जिसमें 500 पौधे पितृ पर्वत, 500 पौधे मुक्तिधाम तथा वाचनालय व नर्मदा नगर कालोनी , कब्रिस्तान आदि में क्षेत्रीय में छायादार पौधे लगाए गए, जिनमें आम अमरूद, जामुन ,सीताफल ,नाशपती, कटहल, बेर ,इमली ,के सर्वाधिक पौधे लगाए गए।
पौधे ना तो किसी दल के होते है और ना कोई दल पौधों को अपने राजनैतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर सकता है। लिहाजा आने वाले समय में पर्यावरण सुधार की पहल को ध्यान में रखते हुए जन-जन ने कन्नौद के खुले क्षेत्रों और सभी वार्डो के उद्यानों में पौधारोपण किया।
इतना ही नही हर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड में खुद की भागीदारी को प्रत्यक्ष रूप से तय करना चाहता था क्योंकि प्रदेश का विश्व मे नाम हो और पर्यावरण में सुधार आये बस ये ही भावना सबके मन में थी। हालांकि आज के पौधारोपण कार्यक्रम के बाद आने वाले दिनों में सियासी जंग भी होगी लेकिन जो पौधे लगे है वो संवर जाएं ये ही सबकी कामना है। लिहाजा अब उम्मीद की जाना चाहिये कि हरियाली के साथ ही आमजन को खुशी का रास्ता मिल सके।
