वन्य प्रमाणीकरण पर कार्यशाला आयोजित | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

वन्य प्रमाणीकरण पर कार्यशाला आयोजित | New India Times

प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच मनीष सिंह की अध्यक्षता में वन प्रमाणीकरण आडिट की तैयारी हेतु एक कार्यशाला वन विश्राम गृह रूपईडीहा रेन्ज में सम्पन्न हुई जिसमें उप प्रभागीय वनाधिकारी डी के सिंह नानपारा और विमल कुमार सिंह बहराइच के अलावा सभी रेन्जों के वन क्षेत्राधिकारी सम्मलित हुये।
वन प्रमाणीकरण आडिट तैयारी हेतु आयोजित कार्यशाला के अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह वृक्षारोपण, वन सुरक्षा, वन जीव सुरक्षा एवं पौध शाला पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और मानव जीव संघर्ष रोकने पर विचार विमर्श किया गया।
आयोजित कार्यशाला में नानपारा रेन्ज के राशिद जमील वन क्षेत्राधिकारी, प्रदीप सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी चकिया, अहमद कमाल सिद्दीकी क्षेत्रीय वना अधिकारी अब्दुल्ला गंज, आर पी चौधरी क्षेत्रीय वनाधिकारी कैसर गंज, अनूप कुमार बाजपेयी क्षेत्रीय वनाधिकारी रूपई डीहा व दीपक सिंह क्षेत्रीय वनाधिकारी बहराइच रेन्ज व समस्त रेन्ज के उपराजिक एवं दरोगा उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article