पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावतऔ ने क्राइम बैठक लेकर की लम्बित प्रकरणों सहित अन्य मामलों की समीक्षा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावतऔ ने क्राइम बैठक लेकर की लम्बित प्रकरणों सहित अन्य मामलों की समीक्षा | New India Times

जिला पुलिस अधीक्षक श्री केसर सिंह शेखावत ने जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर अपराधों की समीक्षा करते हुए लम्बित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण व गंभीर प्रकृति के अपराधों में कमी लाने के लिए सख्त निर्देश दिए है. पुलिस अधीक्षक ने थानों में पोक्सो एवं एसटी/एससी के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि उक्त प्रकरणों का दो माह के अन्दर निस्तारण होना चाहिए इसलिए सभी अधिकारियों को तीन दिवस के अंदर पोक्सो एवं एसटी/एससी एक्ट के लंबित प्रकरणों के निस्तारण के सख्त निर्देश दिए जाते है. दहेज हत्या एवं हत्या के लंबित प्रकरणों को गम्भीरता से लेकर जल्द निस्तारण करने, संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी, नकबजनी व लूटपाट जैसी वारदातों का जल्द खुलासा करते हुए ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए, इसके साथ ही जिले में राजपाशा अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए. cctns पर एफआईआर एवं उनके नतीजा चार्जशीट/एफआर का समय पर इन्द्राज करने के भी निर्देश दिए है. बैठक के दौरान पुलिस मुख्यालय से प्राप्त लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए| थानों पर परिवादो के इन्द्राज करने में कोताही नहीं बरतने के भी सख्त निर्देश दिए गए है. पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार जिले के सभी सर्किल में एक-एक थाने को आदर्श थाने के रुप में विकसित करने के लिए उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है| थानों पर बनाये गये स्वागत कक्षों को उचित प्रकार से संचालित कराने के भी निर्देश दिए गए है. पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाधिकारियों को रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने के निर्देश एवं जिले में अवैध शराब तस्करी, हथकढ़ शराब निर्माण पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने, अवैध हथियारों की धडपकड के लिए निर्देशित करते हुए जिले में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए. इसके साथ ही वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास करने के लिए निर्देशित किया गया. यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के लाईसेंस निलंबित करवाने के भी निर्देश दिए गए हैक्राइम मीटिंग के दौरान अपराध सहायक हनुमान सहाय पुलिस निरीक्षक, समस्त वृत्ताधिकारीयों सहित थानाधिकारीगण उपस्थित रहे|

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.