अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

सिद्धार्थनगर जिला AIMIM टीम ने आज रविवार को जिला अध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता में कपिलवस्तु विधानसभा के ब्लॉक नौगढ़ के गौहानिया ग्राम सभा में सदस्यता अभियान चलाया. इस अवसर पर गौहानिया ग्रामसभा के नवनिर्वाचित बी.डी.सी अब्दुल करीम को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई व बैठक की गई जिसमें भारतीय संसद रत्न बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के विचारों को जन जन तक पहुंचने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में मोहाने बाजार यूसुफपुर व बर्डपुर ब्लॉक के नगर पंचायत बर्डपुर में बैठक की गई।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष मक़बूल खान, जिला सचिव हाजी सिराजुद्दीन, विधानसभा अध्यक्ष जमाल सलमानी, मोहम्मद सलमान, इसरार सिद्दीक़ी, हाजी सामईन अहमद, नौगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद मुक़ीम, अब्दुल अजीज, फिरोज अहमद खान आदि लोग उपस्थित रहे।
