अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

आज रविवार 25 जुलाई को बांसी में एमआईएम जिला अध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता में विधानसभा के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर संगठन को नए प्रकार से तैयार करने पर चर्चा हुई. जिस में अब्दुल्ला खान को खेसरहा ब्लॉक अध्यक्ष, वसीम अहमद को मिठवल ब्लॉक का अध्यक्ष व गुफरान अहमद को मिठवल ब्लॉक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर जिला सचिव नईम अख्तर अंसारी, बांसी विधानसभा अध्यक्ष आसिफ इकबाल, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज गुफरान खान, रमजान अली, इसरार सिद्दीकी आदि लोग उपस्थित रहे।
