पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT;
उत्कृष्ट विद्यालय छपारा की जमीन पर 2 दिनों के अवकाश का फायदा उठाते हुए कब्जा किया जा रहा था। आज मौके पर छपारा पंचायत की टीम पहुंची और अतिक्रमण कारी कि सामग्री जप्त कर उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर लिया जिस कारण अतिक्रमणकारी आपे से बाहर हो गए और उनमें से एक महिला ग्राम पंचायत के ट्रैक्टर के ऊपर चढ़ गई और चाबी निकालने के प्रयास में उक्त ट्रैक्टर चालू हो गया और तेजी से ढलान की ओर बढ़ने लगा इसी दौरान ट्रैक्टर के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त होईगई। गनीमत तो यह रही कि कोई भी व्यक्ति ट्रैक्टर के सामने खड़ा नहीं था नहीं तो बड़ी अनहोनी घट सकती थी।
उक्त जमीन अतिक्रमणकारी के द्वारा अपना पट्टा होने की बात बताई जा रही थी। दरअसल उक्त अतिक्रमणकारी श्री आदर्श शिशु मंदिर खेरमाई के सामने कई सालों से काबिज था। जिसे हटाने का प्रयास स्कूल समिति के द्वारा कराया जा रहा था लेकिन शिशु मंदिर के सामने कई सालों से काबिज इस अतिक्रमणकारी ने अपनी हार नहीं मानी और अपना कब्जा बरकरार रखा था। सूत्रों ने यह भी बताया कि पूरा मामला शिशु मंदिर के सामने वाली जमीन खाली कराने का था। यही नहीं इस जमीन का पट्टा भी इसी व्यक्ति के नाम पर बताया जा रहा है। आरोप है कि छपारा राजस्व अमले से मिलीभगत करते हुए स्कूल समिति और प्रबंधन ने उक्त व्यक्ति का पट्टा उत्कृष्ट विद्यालय छपारा की जमीन पर छपारा तहसीलदार और पटवारी राजस्व निरीक्षक तथा राजस्व विभाग की मिलीभगत से अप्रैल 2017 में जारी कर दिया। हैरानी की बात तो यह है कि पिछले 1 साल पहले भी इसी उत्कृष्ट विद्यालय की इसी भूमि पर एक महिला और उसकी दो बच्चियों के द्वारा अपना छोटा मोटा टपरा बनाया गया था। जिसके बाद उत्कृष्ट विद्यालय की शिकायत के बाद छपारा की पूर्व तहसीलदार मीना मेहरा ने अपने राजस्व दलबल के साथ-साथ पुलिस विभाग और छपारा पंचायत को साथ लेकर मौके पर पहुंची थीं, जहां पर जेसीबी मशीन की सहायता से इस गरीब के झोपड़े को हटा दिया गया था और अंदर रखे हुए समान को ट्रैक्टर में भरकर जब्ती नामा बनाया और इन लोगों के ऊपर कानूनी कार्रवाई भी की गई थी।
अब इसी स्थान पर शिशु मंदिर समिति और प्रबंधन के द्वारा राजस्व विभाग से मिलीभगत कर शिशु मंदिर के सामने काबिज पट्टेदार व्यक्ति को उत्कृष्ट विद्यालय की भूमि पर पट्टा दिलाया गया और उसे इन दो दिनों के अवकाश का फायदा लेते हुए कब्जा करने के लिए भी प्रेरित किया गया जिसके बाद शिकायत के चलते आज ग्राम पंचायत छपारा का अमला मौके पर पहुंचा और उक्त अतिक्रमणकारी की समान जब्ती बनाकर ट्रैक्टर में भरा जा रहा था इसी दौरान अतिक्रमणकारी की पत्नी ट्रैक्टर पर चढ़ गई और चाबी निकालने के प्रयास में पंचायत का ट्रैक्टर चालू हो गया गेयर में होने के चलते ट्रेक्टर तेजी से आगे बढ़ गया और आगे खड़ी दो मोटरसाइकिल इसके नीचे आकर क्षतिग्रस्त होईगई। बरहाल पूरे मामले को दबाने के लिए नगर के कुछ तथाकथित व्यक्ति सक्रिय हो गए हैं और थाने के आसपास भी दिखाई दे रहे हैं और मीडिया को भी सेट करने की कोशिश कर रहे हैं।
