हजरत सैय्यद मोहम्मद फारुक मियां चिश्ती मिस्बाही यूपी का आज बुरहानपुर आगमन | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हजरत सैय्यद मोहम्मद फारुक मियां चिश्ती मिस्बाही यूपी का आज बुरहानपुर आगमन | New India Times

आध्यात्मिक क्षेत्र की भारत प्रसिद्ध शख्सियत और यूपी के देवा शरीफ, महाराष्ट्र के मुंबई और मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में सिंधी बस्ती स्थित दरगाह हजरत सैयद हाफिज मौलाना मोहम्मद नजीर मियां चिश्ती उर्फ दादा मियां के सज्जादा नशीन हजरत सैय्यद मोहम्मद फारुक मियां चिश्ती मिस्बाही आज 25 जुलाई 2021 रविवार को दादर अमृतसर एक्सप्रेस से बुरहानपुर पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार सज्जादा नशीन हजरत सैयद मोहम्मद फारुक मियां चिश्ती मिस्बाही सिंधी बस्ती स्थित दरगाह में 29 से 31 जुलाई 2031 तक होने वाले परंपरागत एवं ऐतिहासिक उर्स में शिरकत करेंगे। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के कारण हजरत नजीर मियां चिश्ती उर्फ दादा मियां का उर्स का आयोजन गरिमा पूर्वक नहीं हो पा रहा था लेकिन इस बार का उर्स हज़रत फारुक मियां चिश्ती मिस्बाही की सरपरस्ती और नेतृत्व में संपन्न होने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह भी उल्लेखनीय है कि एक माह के अल्प समय में ही हजरत सैयद फारुक मियां चिश्ती मिस्बाही पुन: बुरहानपुर पधार रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.