डेरा सच्चा सौदा ने 50 हजार जरूरतमंदों को किया राशन वितरण | New India Times

विवेक जैन, मेरठ (यूपी), NIT:

डेरा सच्चा सौदा ने 50 हजार जरूरतमंदों को किया राशन वितरण | New India Times

लोगों की सेवा के लिये समर्पित डेरा सच्चा सौदा आश्रम के सेवादार अपने लोकहित के कार्यों से देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए हैं। विश्वभर में निर्धन बेटियों की शादी, खून दान करना, वृक्षारोपण करना, जरूरतमंदों के घर बनवाना, जरूरतमंदों के खाने की व्यवस्था करना जैसे सैकड़ों समाजसेवी कार्य डेरे के पूजनीय गुरू डॉ संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान की पावन प्रेरणा के अनुसार देश-विदेश में किये जा रहे है। गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम के सेवादारों द्वारा विश्वभर में 50 हजार से भी अधिक जरूरतमंदो को राशन का वितरण किया गया।

डेरा सच्चा सौदा ने 50 हजार जरूरतमंदों को किया राशन वितरण | New India Times

सतीश पठान पुरिया जो कि उत्तर प्रदेश में डेरे का कार्य देख रहे 45 मैंबरों में से एक हैं और मेरठ क्षेत्र उत्तर प्रदेश का कार्य देखते है ने बताया कि आज गरू पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश की साध-संगत द्वारा 3500 जरूरतमंदों को और मेरठ क्षेत्र में 325 जरूरतमंदों को राशन का वितरण किया गया। फाजलपुर मेरठ कैंट की साध-संगत ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर व्रत रखा। रोहटा रोड़ पर स्थित लखवाया में नाम चर्चा का आयोजन किया गया और यहां पर 7 जरूरतमंद परिवारों को 1 माह का राशन वितरित किया गया। नाम चर्चा का संचालन ब्लाक भंगी दास रकम सिंह इंसान द्वारा किया गया। डेरे के सेवादारों ने कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लोगों को भी कोविड-19 के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कविराज राजेन्द्र, सोनू, सनी, अखिल, वीरपाल, मास्टर देशराज, विपिन, राकेश आदि ने गुरू महिमा का गुणगान कर उपस्थित साध-संगत को भावविभोर कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.