भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये निर्देश, छात्रावासों के विद्यार्थियों और कर्मचारियों का नियमित कराएं स्वास्थ्य परीक्षण | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये निर्देश, छात्रावासों के विद्यार्थियों और कर्मचारियों का नियमित कराएं स्वास्थ्य परीक्षण | New India Times

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल को निर्देश दिये हैं कि जिले के सभी शासकीय अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रावासों में विद्यार्थियों और कर्मचारियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। 26 जुलाई से हाई स्कूल एवं हायर सेकण्ड्री स्कूल खोले जा रहे हैं। सीनियर छात्रावासों में कक्षा 9 से 12 की कक्षाओं के लिये छात्रावास खोले जाना है। कोविङ -19 गाइडलाइन के तहत छात्रावास, आश्रमों के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों का नियमित साप्ताहिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना अत्यावश्यक है।

कलेक्टर ने कहा कि छात्रावास, आश्रमों में चिकित्सों की ड्यूटी लगा कर नियमित साप्ताहिक स्वास्थ्य परीक्षण करायें। इन चिकित्सकों को यह भी निर्देश दें कि किसी भी आकस्मिक स्थिति के दृष्टिगत चिन्हित संस्थाओं में अवलिम्ब आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाये

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.