जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हुआ संपन्न, बीजेपी प्रत्याशी श्रीमती शीतल सिंह सपा प्रत्याशी को पछाड़ हुईं विजयी | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हुआ संपन्न, बीजेपी प्रत्याशी श्रीमती शीतल सिंह सपा प्रत्याशी को पछाड़ हुईं विजयी | New India Times

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में प्रातः 11ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक मतदान का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट भवन के प्रथम तल कक्ष संख्या-10 पर सम्पन्न हुआ।
जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती शीतल सिंह एवं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती पूजा यादव चुनाव मैदान में थीं। अपरान्ह 03ः00 बजे मतगणना का कार्य शुरू हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती शीतल सिंह द्वारा 40 मत प्राप्त कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित की गयी। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती पूजा यादव मात्र 05 मत प्राप्त कर पराजित हुईं।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री दीपक मीणा द्वारा भारतीय जनता पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की विजयी प्रत्याशी श्रीमती शीतल सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रमाण-पत्र दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article