वारियर्स हेल्प क्लब और ज़ेवर महल इंचार्ज हाजी सुलेमान शमशी मुबारकपूर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न | New India Times

साबिर खान, आजमगढ़/लखनऊ (यूपी), NIT:

वारियर्स हेल्प क्लब और ज़ेवर महल इंचार्ज हाजी सुलेमान शमशी मुबारकपूर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न | New India Times

वारियर्स हेल्प क्लब और ज़ेवर महल इंचार्ज हाजी सुलेमान शमशी मुबारकपूर के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आज शनिवार 3 जुलाई 2021 को संपन्न हुआ.

स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर को हरा भरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए इस वर्ष भी वारियर्स हेल्प क्लब ने नगर में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण करने के दृढ़ संकल्प के साथ आज दिनांक 03 जुलाई 2021 को थाना मुबारकपूर के अंतर्गत पुलिस चौकी (पुरारानी) के कैम्पस में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें छायादार एवं फलदार पेड़ों के साथ साथ गमलों में भी पौधे लगाए गए।
आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम का आरम्भ चौकी प्रभारी रत्नेश दुबे के द्वारा पौधा लगा कर किया गया। चौकी प्रभारी द्वारा पेड़ लगाने से मिलने वाली नेकी तथा दैनिक जीवन में मिलने वाले लाभ व अन्य ज्ञान वर्धक बातें साझा की गई साथ ही साथ प्रभारी महोदय द्वारा कहा गया कि कस्बे के और भी क्षेत्रों में वृक्षारोपण करने का प्रयास किया जाएगा जिसके लिए क्लब से हर संभव मदद ली जाएगी.
इस अवसर पर पुलिस चौकी मुबारकपुर से दीवान लल्लन यादव, दीवान सुधीर कुमार, विक्रमादित्य दीवान, सद्दाम हुसैन दीवान, अवधेश मौजूद रहे.
क्लब के डायरेक्टर शारिक निजामी ने बताया कि इस दौर में हमारी कोशिश ये होनी चाहिए कि हम ज़्यादा से ज़्यादा प्रकृति की सेवा करें और इस कार्य के लिए वृक्षारोपण एक उत्तम माध्यम है, क्योंकि प्राकृति के बिना जीवन संभव नहीं। आज हम सब जिस कोरोनाकाल में जी रहे हैं, उससे हमें सचेत हो जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई दूसरा बड़ा संकट न आसके। धार्मिक दृष्टिकोण से वृक्ष लगाने का उपदेश व उसके फायदे अनगिनत बताए गए हैं और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अगर हम देखें तो जीवन दायिनी ऑक्सिजन व वर्षा बिना वृक्ष के अस्तित्व के संभव ही नहीं।
वारियर्स हेल्प क्लब के अध्यक्ष मंज़र इमाम ने बताया कि “ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया” का सपना तभी सम्भव हो सकता है, जब प्रत्येक नागरिक पौधरोपण हेतु जागरूक हो जाये। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारा लक्ष्य है कि नगर में ज़्यादा से ज़्यादा पौधा लगाएं और नगर को स्वछ एवं सुंदर बनाएं तथा इस संदर्भ में लोगों को जागरूक भी करें।
इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी अध्यक्ष मंज़र ईमाम सहित उपाध्यक्ष आमिर पलम्बर, जमाल फराई वाले, फैजुल हसन नेता जी, मोहम्मद वसीम केराना वाले, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद ज़ेया युवा समाज सेवी अलीनगर, मोहम्मद शहूद निकट पुलिस चौकी, शाहिद कुरैशी, कलीम अशरफ,आलिम, मुहम्मद यासीन, कलीम अशरफ, एडवोकेट मुजफ्फर नसीम, एडवोकेट शादाब अलीनगर, सीमाब शमशी व अन्य सदस्यों सहित नगर के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

By nit