रेलवे अस्पताल भुसावल में दूसरा ऑक्सीजन प्लांट हुआ शुरू | New India Times

लियाकत शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

रेलवे अस्पताल भुसावल में दूसरा ऑक्सीजन प्लांट हुआ शुरू | New India Times

रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे अस्पताल भुसावल में 29 जून 2021 को दूसरा ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिया गया है. मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता की प्रमुख उपस्थिति में ऑक्सीजन प्लांट और ऑल बॉडी एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया गया. इस दूसरे ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 500 लीटर पर मिनट है. मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के मांडवी, डॉ एस.के अंबुस्कर की देखरेख में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण किया गया.  इस अवसर पर अप्पर  मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के मांडवी, डॉ एस.के अंबुस्कर सहित अन्य डॉक्टर, अन्य शाखाओं के अधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान सभी कोवीड 19 से सबंधित प्रोटोकॉल का पालन किया गया.

By nit