श्रीराम ऑटोमोबाइल खूब करता है टैक्स चोरी, जीएसटी बिल मांगने पर केवल मुस्कुराते हैं, नहीं देते पक्का बिल | New India Times

गणेश मौर्य, फैज़ाबाद/लखनऊ (यूपी), NIT:

श्रीराम ऑटोमोबाइल खूब करता है टैक्स चोरी, जीएसटी बिल मांगने पर केवल मुस्कुराते हैं, नहीं देते पक्का बिल | New India Times

यूपी के फैजाबाद जिले में एक दुकानदार ऐसा भी है जो लाखों करोड़ों का लेनदेन करता है लेकिन जीएसटी बिल मांगने पर बिल नहीं देता। दुकानदार की करतूत कैमरे में भी कैद हुई। देश को ईमानदारी की तरफ ले जाने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने एड़ी चोटी का जोर लगा दी। मोदी जी ने भ्रष्टाचार मुक्त करने का बीड़ा उठाया और देश को ईमानदारी की तरफ ले जाने की बात कही। देश में 1 जुलाई 2019 से ही गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू हो गया है. मगर अभी भी कुछ व्यापारी अपनी आदत से बाज नहीं जा रहे हैं. फर्जी बिल बनाकर जमकर लूट का कारोबार फल फूल रहा है और अधिकारियों की नजर तक नहीं पड़ती और मोटी चमड़ी वालों पर असर भी नहीं करता. कुछ ऐसे लोग हैं जो लाखों का बिल सादे कागज में बना कर देते हैं और जीएसटी भी खूब वसूली जाती है। जिस बिल में जीएसटी IN नंबर है उसमें सेंट्रल जीएसटी और स्टेट जीएसटी का अलग ब्रेक अप होना जरूरी है।

श्रीराम ऑटोमोबाइल खूब करता है टैक्स चोरी, जीएसटी बिल मांगने पर केवल मुस्कुराते हैं, नहीं देते पक्का बिल | New India Times

आपको बताते चलें कि फैजाबाद सिविल लाइन अयोध्या स्थित श्री राम ऑटोमोबाइल जोकि करोड़ों का लेन-देन सादे कागज में ही करते हैं और जीएसटी के नाम पर मुस्कुरा मुस्कुरा कर खूब वसूली करते हैं। क्योंकि राम के नाम पर भीख मांगते तो मैंने देखा है मगर चोरी भी होने लगी. मौजूद लोगों ने बताया कि 30 वर्ष पुरानी दुकान है शिकायतों के बावजूद आज तक इस दुकान पर ना तो इनकम टैक्स और ना ही सेल टैक्स विभाग ने कोई कार्यवाही की जिससे कि राजस्व के साथ-साथ लोगों की आंखों में धूल झोंक कर खूब चूना लगाया जाता है। टैक्स चोरी को रोकने के लिए देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े ही तामझाम के साथ जीएसटी व्यवस्था लागू की थी। परंतु कारोबारियों के द्वारा टैक्स चोरी की घटनाएं बदस्तूर जारी हैं। राज्य कर विभाग की आंखों में धूल झोंककर करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी कर रहे हैं। जब दुकानदार से जीएसटी बिल के बारे में पूछा गया तो इस पर कोई जवाब नहीं दिया और मुस्कुराते हुए चाय पिलाने की बात भी कही। यह सारी वारदात स्टिंग कैमरे में कैद हुई और दुकानदार को पता भी नहीं चला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.