सैंकडौं जानें गंवाने के बाद भी ग्वालियर वासियों को नहीं मिला सबक़, बाजारों में दिखा संतोषजनक माहौल | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सैंकडौं जानें गंवाने के बाद भी ग्वालियर वासियों को नहीं मिला सबक़, बाजारों में दिखा संतोषजनक माहौल | New India Times

ग्वालियर में करीब 46 दिन का सख्त लाॅक डाउन झेलने व सैंकड़ों जानें गवाने के बाद भी ग्वालियर वासियों ने सबक नहीं लिया है। यही कारण है कि अनलाॅक के दूसरे दिन बुधवार को ही शहर के बाजारों में वैसा संतोषजनक माहौल देखने को नहीं मिला, जैसा अनलाॅक के पहले दिन 1 जून को दिखा था। एक तरफ की पट्टी की दुकानों के खुलने के बाद भी दाल बाजार में खासी लापरवाही देखी गई। आधी दुकानें खुली हुईं थीं, बावजूद इसके दाल बाजार के मुख्य सड़क मार्ग पर पूरे दिन जाम लगा रहा है। वहीं किराना दुकानों पर काफी अधिक भीड़ देखी गई। लोगों को जल्दी राशन खरीदने की जल्दी थी, ऐसे में हर दुकान के सामने दर्जनों लोग भीड़ लगाकर सामन ले रहे थे। शारीरिक दूरी का बिल्कुल पालन नहीं हो रहा था, और न हीं कई व्यापारी व ग्राहकों ने मास्क लगाए हुए थे। पल्लेदार व लोडिंग वाहन चालक मास्क को लेकर सबसे अधिक लापरवाह दिखाई दिए।

सैंकडौं जानें गंवाने के बाद भी ग्वालियर वासियों को नहीं मिला सबक़, बाजारों में दिखा संतोषजनक माहौल | New India Times

टोपी बाजार, नजर बाग मार्केट, सुभाष मार्केट, गांधी मार्केट आदि बाजारों में भी वैसी सतर्कता व अनुशासन नहीं दिखाई दिया, जैसा अनलाक के पहले दिन देखा गया था। हालांकि लोहिया बाजार, जयेंद्रगंज, ओल्ड हाइकोर्ट, नई सड़क आदि बाजारों में दुकानकारों ने कोविड नियमों का कड़ाई से पालन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article