एसडीएम डाॅ. कुलराज मीणा ने किया गांव बलारां का दौरा | New India Times

अशफाक कायमखानी, लक्ष्मणगढ़-सीकर (राजस्थान), NIT:

एसडीएम डाॅ. कुलराज मीणा ने किया गांव बलारां का दौरा | New India Times

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा एवं जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आज उपखण्ड अधिकारी डॉ. कुलराज मीणा ने ग्राम बलारां का दौरा किया, जहां आवश्यकता पड़ने पर उपखण्ड स्तरीय अतिरिक्त कोविड केयर सेंटर बनाया जायेगा। इस हेतु स्वास्थ्य केन्द्र बलारां के निकटतम स्थान पर हलदी देवी गोयनका अतिथि भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। यहां आवश्यकता पड़ने पर 15 बेड की सुविधा युक्त कोविड केयर सेंटर बनाया जावेगा।
निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी के साथ पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ प्रधान मदन लाल सेवदा, विकास अधिकारी भूराराम, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीशराम, स्वास्थ्य केंद्र बलारां प्रभारी डॉ. परमेश्वर, सरपंच विकास राज, पुर्व सरपंच हेमराज, मनीष भास्कर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article