प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कांग्रेस नेताओं का कर रही मुंह बंद: राशिदा मुस्तफा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कांग्रेस नेताओं का कर रही मुंह बंद: राशिदा मुस्तफा | New India Times

उज्जैन में कांग्रेस नेत्री नूरी खान को आज उस वक़्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जब वह सुबह स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के आगमन पर ज्ञापन और गुलाब का फूल देने पहुँची थी। उनकी गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस सचिव (मप्र कांग्रेस कमेटी भोपाल) राशिदा मुस्तफा ने निंदा करते हुए तत्काल उनकी रिहाई की मांग की है। राशिदा मुस्तफा ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुऐ कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कोरोना महामारी और आपदा प्रबंधन की आड़ में विपक्ष का मुंह बंद करने में लगी है ताकि उनके पाप जनता के बीच नहीं जाएं। ऐसे ही आज कांग्रेस की नेता नूरी खान उज्जैन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी को ज्ञापन और गुलाब का फूल भेट करने जा रही थी तब उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जिसकी में सख्त निंदा करते हुए उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री से उनके रिहा करने की मांग करती हूं।

प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कांग्रेस नेताओं का कर रही मुंह बंद: राशिदा मुस्तफा | New India Times

कांग्रेस नेत्री नूरी खान को स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के उज्जैन आगमन पर सवेरे को ज्ञापन और गुलाब का फूल देने पहुँची थी, ज्ञापन में शहर की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था का जिक्र के साथ बीजेपी नेताओं की कारगुजारी का हाल बयां था, तभी उन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर भेरूगढ़ जेल भेज दिया। मैं उनकी गिरफ़्तारी की निंदा करते हुए उन्हे तत्काल रिहाई की मांग करती हूं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article