नरयावली में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

New India Times

नरयावली थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसे में दो मासूम भाइयों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। हादसा नरयावली में निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल के पास हुआ, जहां खेलते-खेलते दोनों बच्चे गड्ढे के पास पहुंच गए और पैर फिसलने से पानी में जा गिरे।

नरयावली में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत | New India Times

जानकारी के अनुसार नरयावली निवासी मजदूर बाबूलाल चढ़ार के दो बेटे शिव (4) और संभव (6) शनिवार को खेलते हुए निर्माण स्थल के पास पहुंच गए। इसी दौरान दोनों का पैर फिसल गया और वे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे। काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान दोनों के गड्ढे में डूबने की जानकारी सामने आई।

नरयावली में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत | New India Times

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बाबूलाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दोनों बच्चे उनके पुत्र थे। एक साथ दोनों मासूम बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद नरयावली क्षेत्र में शोक की लहर है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.