बुरहानपुर जिला चिकित्सालय में 400 लीटर प्रति मिनट गति की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट होगा स्थापित: श्रीमती अर्चना चिटनिस | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर जिला चिकित्सालय में 400 लीटर प्रति मिनट गति की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट होगा स्थापित: श्रीमती अर्चना चिटनिस | New India Times

मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात को सशक्त माध्यम से रखने में महारत रखती हैं और किसी भी समस्या का श्रेय लेने में पीछे नहीं रहती है। जिला बुरहानपुर में 400 लीटर प्रति मिनट गति का ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की स्वीकृति पर श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी ने कहा कि केंद्र एवं मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार कोरोना संक्रमण के रोकथाम, नियंत्रण, बेहतर उपचार के लिए एवं जिलेवासियों को बेहतर सेवा देने के प्रति कटिबद्ध है। बुरहानपुर में कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए लगातार प्रयास जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने बुरहानपुर जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृति दी हैं। यह ऑक्सीजन प्लांट शासकीय जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में स्थापित किया जाएगा। यह प्लांट 400 लीटर प्रति मिनट गति की क्षमता से ऑक्सीजन का उत्पादन करेगा।
इससे प्रतिदिन लगभग 100 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर जिला अस्पताल को उपलब्ध हॉगी। जिससे कोरोना मरीजों के उपचार की सुविधा में और बढ़ोतरी होगी। ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ने से कोरोना के संक्रमण से ग्रस्त मरीजों को बेहतर उपचार मिल पाएगा और वे तीव्रता से रिकवर हो पाएंगे। यह जिले के लिए सौगात के रूप में आया है। कोरोना हारेगा, बुरहानपुर जीतेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.